भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा
लखनऊ
अनुभवी झूलन गोस्वामी की घातक गेंदबाजी और स्मृति मंधाना व पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे इंटरनैशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में शानदार वापसी की।
झूलन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 41 ओवर में 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
मंधाना और राउत ने दूसरे विकेट पर 138 रन जोड़े
मंधाना (64 गेंदों पर नाबाद 80) और राउत (89 गेंदों पर नाबाद 62) ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की अटूट साझेदारी निभाई जिससे भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था।

पाठको की राय